फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत खास है हॉलीवुड का ये नायाब मंदिर

Sat, 05 Jan 2013 11:17 AM IST
वाशिंगटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो स्वामीनारायण संप्रदाय के अक्षरधाम मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता की विश्वस्तरीय मिसाल बन चुके हैं लेकिन अमेरिका में हॉलीवुड के करीब बना 68वां स्वामीनारायण मंदिर कई मायनों में दुनिया का खास मंदिर बन गया है। ये मंदिर अपनी भव्यता और इको फ्रेंडली डिजाइन की वजह से स्थानीय लोगों का खासा ध्यान खींच रहा है। यह यूएस में मौजूद सभी मंदिरों में सबसे बड़ा है और इसे बनाने में करीब 100 मिलियन डॉलर (करीब 550 करोड़ रुपये) खर्च हुए हैं।
विज्ञापन


मंदिर के अधिकारियों का दावा है कि यह दुनिया का पहला भूकंपरोधी मंदिर है जिसकी उम्र करीब 1000 साल है। मंदिर को बनवाने वाली बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के मुताबिक भूकंप से बचाने के लिए इसके ऊपरी हिस्से और नींव को खास निर्माण के जरिए अलग किया है।

मंदिर 20 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इसमें तालाब] सांस्कृतिक केंद्र] जिम के अलावा क्लासरूम भी हैं। इसके निर्माण में इटैलियन और भारतीय मार्बल्स के 35 हजार टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर की दीवार पर हाथ से गढ़े गए 6600 से ज्यादा चित्र हैं जो हिंदू धर्म के इतिहास की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन


यहां सोलर पावर से बिजली का निर्माण होता है ताकि पर्यावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को कम किया जा सके। मंदिर से जुड़े लोगों की मानें तो यह स्टोन आर्ट और मॉडर्न टेक्नॉलजी का बेजोड़ संगम है। इस मंदिर का उद्घाटन बीते 23 दिसंबर को हुआ था। स्थानीय मेयर पीटर रोजर्स ने कहा कि यह मंदिर बीते कई महीनों की कड़ी मेहनत की खूबसूरत मिसाल है। निश्चित तौर पर यह एक ऐसी जगह होगी जिस पर आने वाली कई पीढ़ियां नाज कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें