फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदबू से चिढ़ी लड़की ने चीर दिया ब्वॉयफ्रैंड का पेट

Fri, 10 May 2013 02:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदबू की वजह से क्या कोई किसी को चाकू भोंक सकता है...! आप कहेंगे नहीं... लेकिन फ्लोरिडा में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


डोबरा एन बर्न्स अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बैठकर टीवी देख रही थी। तभी दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और लड़का उठ कर जाने लगा। लेकिन जाते-जाते कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी जान जाते-जाते बची।

डोबरा एन बर्न्स उस समय भी सोफे पर बैठी थी औए एकटक टीवी देख रही थी। लड़का जाते-जाते उसके चेहरे के पास आकर रुक गया और अपनी हिप उसके मुंह के पास लाकर गैस (फार्ट) छोड़ दी।
विज्ञापन


डोबरा एन बर्न्स ने अधिकारियों से कहा कि उसके ब्वॉयफ्रैंड ने यह जानबूझकर किया था। जिसकी वजह से वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सकी और उसने ब्वायफ्रैंड को चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने डोबरा एन बर्न्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी उसके ब्वॉयफ्रैंड का कहना है कि दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था और डोबरा एन बर्न्स ने आठ इंच लंबा चाकू उसके पेट में मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें