फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 की दादी को चाहिए 24वां दूल्हा

Sat, 18 May 2013 01:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
23 शादी कर चुकी इस दादी के क्या कहने! रोमांस करने के मामले में 68 साल की लिंडा वोल्फे अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देती है। लिंडा विश्व में सबसे ज्यादा शादी करने वाली औरत का रिकार्ड बना चुकी हैं। खास बात ये है कि वो रिकार्ड को और आगे बढ़ाना चाह रही हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के इंडियाना प्रांत में रहने वाली लिंडा 23 बार शादी कर चुकी हैं। लिंडा फिलहाल सिंगल हैं और नए पति की तलाश कर रही हैं।

लिंडा ने अंतिम और 23वीं शादी 12 साल पहले की थी। लिंडा के अंतिम पति ग्लेन वोल्फे की ये 29वीं शादी थी। एक साल बाद 88 की उम्र में ग्लेन की मौत हो गई।

करीब 12 साल से लिंडा सिंगल हैं लेकिन उनका कहना है कि वो फिर शादी करेंगी। बकौल लिंडा "शादी जरूरी है क्योंकि मैं अकेले नहीं रह सकती।"

लिंडा कहती हैं कि उनकी पहली शादी 16 साल की उम्र में हुई। उनके पहले पति जार्ज स्कॉट उनके अब तक के सबसे बेहतरीन पति थे जो उनके साथ करीब सात साल तक रहे।

लिंडा कहती है कि इतनी शादियां करने के बाद वो रोमांस की आदी हो चुकी हैं।

लिंडा की नजर में सबसे रोमांटिक पति जैक गॉरले था। जैक से लिंडा ने तीन बार शादी की। लिंडा के कई पतियों से सात बच्चे हैं और वो कई बच्चों की सौतेली मां भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


फिलहाल लिंडा एक रिटायर होम में रह रही है और चाहती है कि जल्द से जल्द शादी कर लें।

हालांकि दूसरे लोगों को लिंडा एक ही शादी करने की सलाह देती हैं। लिंडा कहती है कि एक शादी रहो और आजीवन उसी के साथ रहो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें