खेल में विजेता बनने के लिए बच्चे न जाने क्या-क्या करते हैं। जीतने के लिए वो इस बात की भी परवाह नहीं करते कि उनकी कोई हरकत उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।
हैरतअंगेज! इस शख्स के हैं दो लिंग
डेली मेल की खबर के अनुसार, 11 साल की ये लड़की अपने दोस्तों के साथ छिपा-छिपाई खेल रही थी। लेकिन उसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि खेल का सारा मजा सजा में बदल गया।
दरअसल, 11 साल की ये लड़की हर हाल में खेल की विजेता बनना चाहती थी। इसके लिए वो ऐसी जगह छिपना चाहती थी कि उसे कोई खोज न सके। घर के तमाम कोनों को छोड़कर उसने वाशिंग मशीन में छिपना ही सबसे अच्छा समझा और चुपचाप जाकर मशीन में बैठ गई।
बच्चे ने फाड़ डाली मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई
करीब 90 मिनट तक फंसे रहने के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका। हालांकि इस दौरान उसके परिवार वालों ने मक्खन और तमाम तरीके भी आजमाए लेकिन सब बेकार साबित हुआ।
अमेरिका में हुई इस घटना में बच्चों का खेल बड़ों के लिए भी तनाव का विषय बन गया। लड़की की मां निकोल ने बताया कि वो बच्ची को निकालने की पूरी कोशिश कर चुकी थीं लेकिन वो उसे बाहर नहीं खींच पा रही थीं। वो वॉशिंग मशीन में फंस गई थी।
ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई
जब सारी कोशिशें बेकार साबित हो गईं तो उन्होंने इमरजेंसी सेवा 911 पर फोन किया। जिसके बाद कई फायरमैन वहां आ गए और उन्होंने ड्रायर को काटकर लड़की को निकाला।
लड़की के शरीर पर कुछ खरोंचे थीं और वो कुछ डरी हुई भी थी।