आमतौर पर कहा जाता है कि मर्द पोर्न फिल्मों के शौकीन होते हैं। लेकिन शायद जानवरों में ये चलन कुछ उलटा है। तभी तो मैडम गिना पोर्न चैनल की दीवानी हो गई है। जी हां, स्पेन के चिड़ियाघर में मादा चिंपाजी गिना अपने पर्सनल टीवी पर केवल एडल्ट फिल्में देखना ही पसंद करती है।
डेली मेल के अनुसार स्पेन के प्रिमेटोलॉजिस्ट पाब्लो हैरोस ने कहा है कि सेवाइल जू में रहने वाली मादा चिंपाजी गिना पोर्न चैनल देखने की आदी है। रात में चिंपाजी के व्यवहार को जानने के लिए गिना के बाड़े में एक कांच की दीवार के पार टीवी लगाया गया था। कुछ ही दिन बाद देखा गया कि गिना न केवल रिमोट से चैनल चेंज करती है बल्कि बड़े ही ध्यान से एडल्ट एंटरटेनमेंट का चैनल देखती है। इस दौरान गिना शांत रहती है इंसानों की तरह बैठकर टीवी देखती है।
पाब्लो कई सालों से चिंपाजियों के व्यवहार पर अध्ययन कर रहे हैं। उनके रिसर्च टूर का नाम 'चिंपाटूर' है। इस दौरान पिछले साल उन्हें एक मादा चिंपाजी के संबंध में आश्चर्यजनक बातें पता चली। पाब्लो ने कहा कि गिना के व्यवहार अध्ययन से ही मानव प्रजाति के शुरूआती दौर के सैक्सुअल व्यवहार और धारणाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है।
पाब्लो ने बताया कि यूं तो गिना के बाड़े में कई तरह के खिलौने और समय काटने का सामान मौजूद है। यहां तक कि उसे बिजी रखने के लिए कई तरह के उपकरण भी बाड़े में रखे गए हैं। लेकिन गिना का सारा ध्यान केवल टीवी पर ही सीमित रहता है। अगर कोई अधिकारी जाकर चैनल चेंज कर देता है तो गिना वापस चैनल चेंज कर एडल्ट चैनल लगा लेती है।