फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई भूत टहलते हैं चीन की दीवार पर ?

Mon, 24 Sep 2012 04:17 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या वाकई दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक चीन की दीवार भूतों के साये में है? सुनने में यह कुछ अटपटा लग सकता है लेकिन कई लोगों ने इसका अनुभव भी किया है। 'द डेस्टिनेशन ट्रूथ' नामक एक संस्था के कुछ सदस्यों ने यही बात जानने के लिए बीजिंग के उत्तर की ओर स्थित 'द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' का सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण के दौरान उनके साथ भी कुछ ऐसी रहस्यमय घटनाएं हो गई जिनके आधार पर उन्होंने माना कि इस दीवार पर कुछ अदृश्य शक्तियों का साया है।
विज्ञापन


बीजिंग के उत्तर की ओर स्थित दीवार को 'वाइल्ड वॉल' कहा जाता है। बीते कई सालों से इस वॉल के आस-पास पर्यटकों को विचित्र अनुभव होते रहे हैं। कहा जाने लगा कि इस दीवार पर भूत टहलते हैं। इसी अनुभव को परखने के लिए द डेस्टिनेशन ट्रूथ संस्था के कुछ लोगों ने परामनोवैज्ञानिकों के साथ वाइल्ड वॉल की यात्रा की।

जब वे चीन की दीवार के उस हिस्से में पहुंचे तो उनका सामना भी अजीबो-गरीब अनुभवों से हुआ। उन्हें रात में अपने आस-पास किसी के चलने की आवाजें सुनाई दी। कुछ सदस्यों ने कैंप में जलाई जाने वाली आग की गंध भी महसूस की। जब वे उस दिशा में गए तो देखा कि वहां पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


द डेस्टिनेशन ट्रूथ के कुछ सदस्यों ने अपने आस-पास कुछ साये भी महसूस किये। टीम का एक सदस्य रेक्स विलियम अचानक गिर पड़ा। जोश गेट्स नाम के एक व्यक्ति ने महसूस किया कि किसी ने उसे पीछे से कसकर पकड़ लिया है। इसके बाद उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे कि उसकी पीठ पर टंगे बैग का बटन किसी ने खोला और तलाशी शुरु कर दी।

माना जाता है कि वॉल के निर्माण के समय कई मजदूरों की मौत हो गयी उनकी आत्मा यहां भटकती है। आसपास के इलाकों में इस दीवार से जुड़ी कई कहानियां और मान्यताएं प्रचलित हैं। उनके मुताबिक इस दीवार के पास रक्षा के लिए कई सैनिक कैंप थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें