फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और ओबामा की संसद में पहुंच गई समलैंगिक

Thu, 08 Nov 2012 12:19 PM IST
वाशिंगटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में भले ही समलैंगिक विवाह के मसले पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच मतभेद चल रहा हो लेकिन एक समलैंगिक संसद जा पहुंची है। अमेरिका के इतिहास में टामी बाडविन पहली गे (समलैंगिक) सीनेटर के तौर पर चुनी गई हैं। वह 50 वर्ष की हैं और उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव लड़ा था। बाडविन ने विस्कोंसिन के पूर्व गवर्नर टॉमी थांपसन को हराया। जीत के बाद बाडविन ने कहा, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन


ओबामा के साथ खड़े होने और विस्कोंसिन के मध्य वर्ग के लिए संघर्ष करने को भी मैं तैयार हूं।’ इससे पहले विजयी संबोधन में ओबामा ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि आप श्वेत हैं या अश्वेत, मूल रूप से अमेरिकी हैं या एशियाई, अमीर हैं या गरीब, गे या स्ट्रेट।

यदि आप कोशिश करने को तैयार हैं तो यहां अमेरिका में सपना पूरा कर सकते हैं। उधर, अमेरिका के दो प्रांतों मैन और मेरीलैंड ने पापुलर वोट के माध्यम से समलैंगिक विवाह को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ये दोनों राज्य पापुलर वोट के जरिए समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाले पहले तथा अमेरिका के सातवें और आठवें राज्य बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें