फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरतों का वाइन पीना इसलिए है फायदेमंद

Thu, 08 Nov 2012 12:16 PM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीने वाले पीने के लिए क्या क्या बहाने नहीं खोजते। लेकिन आमतौर पर लोग अच्छे स्वास्थ्य का हवाला देकर पीते हैं। ऐसा ही कुछ हवाला औरतों के वाइन पीने को लेकर आया है। महिलाएं अगर हर रोज एक ग्लास वाइन पीए तो उनमें स्तन कैंसर का जोखिम 20 प्रतिशत कम रहता है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय के अनुसंधान कर्ताओं ने अपनी तरह के सबसे बडे़ अध्ययन में पाया कि जो लोग कम मात्रा में वाइन का सेवन करते हैं वह नही पीने वालों की अपेक्षा बीमारी से जल्द ठीक होते हैं।
विज्ञापन


 यह नतीजा अप्रत्याशित है क्योंकि एल्कोहल को स्वस्थ महिलाओं में स्तन कैंसर होने की वजह माना जाता है। नए अध्ययन ने अपने इस नतीजे पर पहुंचने के जो कारण बताए हैं उनमें एक है कि जिस तरह एल्कोहल के रसायन स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। उसी तरह यह कैंसर वाली कोशिकाओं को भी नष्ट करते हैं।

अभी तक ब्रिटेन में एल्कोहल का सेवन करने वाली स्तन कैंसर की रोगी महिलाओं के लिए कोई विशेष दिशा निर्देश नहीं है लेकिन स्वस्थ महिलाओं को एक हफ्ते में 14 यूनिट से अधिक एल्कोहल नहीं लेने की सलाह दी जाती है। कैंसर से पीड़ित कई महिलाएं इस उम्मीद से एल्कोहल से तौबा कर लेती हैं कि इससे वे ठीक हो जाएंगी। अनुसंधान कर्ताओं ने अपने प्रयोग के लिये 13,525 ऐसी महिलाओं को लिया, जिन्हें औसतन सात साल से स्तन कैंसर था। उन्होंने प्रत्येक के एक हफ्ते के औसतन एल्कोहल सेवन और उनके बाडी मास इंडेक्स पर गौर किया गया। इसमें पाया गया कि वाइन का सेवन करनी वाली महिलाओं में कैंसर वाली कोशिकाएं ज्यादा जल्दी नष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें