आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि पापी पेट जो न कराए, वो कम है। लेकिन इस औरत का किस्सा काफी दिलचस्प है। जिसके शरीर में 90 फीसदी पेट ही नहीं है।
मिरर न्यूज के अनुसार, इस महिला को कभी भूख नहीं लगती, लेकिन शरीर को ताकत चाहिए और उसके लिए खाना भी।
वर्जीनिया के नोरफोक की ये महिला अपने मोबाइल में हर समय रिमांइडर लगाकर रखती है ताकि वो खाना खा सके। गैस्ट्रिक बैंड सर्जरी में डॉक्टरों ने 47 साल की जो रस्ट की 90 फीसदी आंतें ही निकाल दीं।
गैस्ट्रिक बैंड सर्जरी अमूमन वजन कम करने के लिए अपनाया जाने वाला सबसे कारगर उपाय है। क्योंकि इसके बाद सर्जरी कराने वाले को भूख लगना बंद हो जाती है।
स्टोन बताती हैं कि एक बार तो वो चार महीने तक बिना खाए ही रह गई थीं बाद में उन्हें हल्की भूख का एहसास हुआ और इस बीच उनका वजन काफी कम हो चुका था।
उसी दिन से वो मोबाइल में खाने के लिए अलार्म लगाने लगीं ताकि समय पर खाना खा सकें। हालांकि अपने इस अलग व्यवहार से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।