फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी जवानी में लोग क्यों करा रहे हैं नसबंदी?

Sat, 27 Jul 2013 02:01 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली एक जानकारी के मुताबिक मुंबई में कम उम्र के लड़के और लड़कियां नसंबदी करवा रहे हैं।
विज्ञापन


साल 2011-12 के बीच 20 से 29 साल के करीब पांच हजार लोगों ने नसबंदी करवाई है।

परिवार नियोजन विशेषज्ञों ने युवावस्था में नसबंदी पर चिंता जताते हुए इसे नसबंदी पर बढ़ती निर्भरता और गर्भनिरोध के अन्य तरीकों की जानकारी का अभाव बताया है।

टीओआई की खबर के मुताबिक आरटीआई से मिले मुंबई नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार 2011-12 में 10,770 लोगों ने अस्पतालों, क्लीनिक और स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी कराई है। इनमें से 5,336 लोग 20-29 की उम्र के हैं और एक तिहाई 25 से कम उम्र के हैं।
विज्ञापन


परिवार नियोजन विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई है कि राज्य अभी तक गर्भनिरोध के अन्य तरीकों के बारे में जागरूकता नहीं ला पाया है।

उनका कहना है कि अधिकतर लोग गर्भनिरोध के अस्थाई तरीके जैसे कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और दूसरे उपायों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और नसबंदी पर निर्भर हैं। अस्थाई गर्भनिरोधक तरीकों के प्रचार के बाद भी अनपढ़ और ग्रामीण लोगों को इसका कम ही फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


इन्हीं आंकड़ों के मुताबिक 2011-12 में ही 22,681 पुरुषों और स्त्रियों ने नसबंदी कराई थी जो 2012-13 में बढ़कर 23,795 हो गए।

कुछ साल पहले राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 3 में भी यही बात कही गई थी। इसके अनुसार सर्वे में शामिल 97% महिलाओं ने नसबंदी को गर्भनिरोधक को सबसे बेहतर तरीका माना। इनमें से केवल 8% को ही कंडोम और 11% को गर्भनिरोधक गोलियों की जानकारी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें