फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों और कैसे उड़ता है सांप? रहस्य से उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपों की बहुत सी किस्में होती हैं। कुछ पानी में रहती हैं, कुछ घनी झाड़ियों में तो कुछ ऊंचे लंबे पेड़ों पर। सांपों के संदर्भ में रेंगना शब्द का प्रयोग किया जाता है लेकिन कुछ सांपों के बारे में ये भी प्रचलित है कि वो उड़ते हैं।
विज्ञापन


सुंदर रिपोर्टर ने अपने चेहरे को ऐसा क्यों बना लिया?

अमूमन ऐसी बातें पेड़ों पर रहने वाले सांपों के लिए ही की जाती हैं। पर क्या आपको पता है कि इसके पीछे राज क्या है?

3 डी की मदद से चला है पता

वैज्ञानिकों ने सांप से जुड़े इस रहस्य के बारे में अब एक निष्कर्ष दिया है। उन्होंने सांपों के उड़ने के रहस्य को 3 डी प्रिंटर की मदद से समझाने की कोशिश की है।

ये सारा कमाल है आकार का

वर्षावनों में पाए जाने वाले ये सांप 100 फुट तक की उड़ान में सक्षम होते हैं। आप इसे उड़ने के स्‍थान पर छलांग लगाना भी कह सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है ‌कि सांप अपने S आकार के कारण ही उड़ान भरने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन

उड़ते हुए से प्रतीत होते हैं

वर्जिनिया के टेक वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के डॉक्टर जेक सोचा का कहना है कि ये सांप तैरते हुए से नजर आते हैं।

ये सांप अपने शरीर को वायुगतीकिय के अनुसार ढाल लेते हैं। ये सांप अपनी मुख्य कशेरुकी को कुछ उड़ने से पहले संकुचित कर लेते हैं और छलांग या‌ फिर उड़ने के दौरान इनका प्रसार हो जाता है।

कभी बाघ को पानी में शिकार करते देखा है आपने?

डेली मेल के अनुसार, सिकुड़न के समय ये कुछ-कुछ यूएफओ की तरह नजर आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें