फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ढूंढकर लाओ, वरना गांव से जाओ

Fri, 26 Oct 2012 03:10 PM IST
बागपत/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर लड़की खो जाए या भाग जाए तो पुलिस की मदद ली जाती है। लेकिन यहां एक युवक के परिवार को घर से गायब लड़की को खोज कर लाने का फरमान सुनाया गया है। पंचायत ने कहा है कि अगर तुम लोग दो दिन के भीतर लड़की ढूंढकर नहीं ला सके, तो तुम्हें यह गांव छोड़कर जाना होगा। दरअसल ये फरमान है संतोषपुर गांव में हुई पंचायत का, जो एक युवक के परिवार को सुनाया गया।
विज्ञापन


इस युवक पर गांव की युवती को भगाकर ले जाने का शक है। उसके परिवार पर लड़की को बरामद कराने का दवाब तो 15 दिन से बनाया जा रहा था, लेकिन गुरुवार को फरमान जारी करके खुल्लम खुल्ला धमकी दी गई। इस परिवार का एक युवक पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके बावजूद पुलिस पंचायत की जानकारी होने से इनकार कर रही है। गांव से दलित लड़की नौ अक्तूबर को लापता हो गई। उसके परिवार को शक है कि हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करने वाला गांव का ही दलित युवक उसे भगाकर ले गया है। इसी आधार पर उसके परिवार पर दवाब बनाया जा रहा है। इसके लिए हर तीसरे दिन न केवल पंचायत हो रही है, बल्कि और भी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

बिना एफआईआर दर्ज कराए ही इस परिवार के किसी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जाता है, फिर पुलिस उससे पूछताछ करती है। ऐसा करने से भी बात नहीं बनी तो गुरुवार सुबह दलित बस्ती में बड़ी पंचायत बुला ली गई। लड़के के परिवार ने बताया कि पंचायत में उन्हें लड़की ढूंढकर लाने को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही फरमान सुनाया गया कि अगर इस बार वे कामयाब नहीं हुए तो उन्हें गांव छोड़कर जाना होगा। इसके बाद इस परिवार का एक युवक पुलिस को सौंप दिया गया। गांव के कई लोग पंचायत होने की पुष्टि कर रहे हैं। दूसरी ओर बागपत थाना के प्रभारी आरके सिंह यादव का कहना है कि लड़की के लापता चलने के मामले में एक युवक से पूछताछ तो की जा रही है लेकिन गांव में पंचायत होने की जानकारी नहीं है। उधर, हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि पंचायत में महिपाल, रतन, टोलू, बुद्ध प्रकाश, ज्ञानी, महाराज प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें