फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन की ऐसी लगन देखी है क्या आपने

Sat, 19 Jan 2013 12:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या मॉडल बनना इतना आसान है। बस स्लिम रहो और फैशनेबुल कपड़े पहनो। लेकिन एलिस के लिए मॉडल बनना इतना आसान नहीं था। जी हां, बात हो रही है मादा गोरिल्ला एलिस की जो मनपसंद टी शर्ट पहनने के दौरान खुद ही उलझ गई।


फ्लोरिडा के मियामी जू में मादा गोरिल्ला एलिस के हाथ एक ब्ल् टी शर्ट लग गई। बस फिर क्या था, एलिस ने अपने भारी भरकम शरीर की परवाह न करते हुए टी शर्ट पहनने में पूरा जोर लगा दिया। आनन फानन में किया गया प्रयास सफल भी हो गया जब एलिस टीशर्ट को पहन कर पोज देने लगी।
विज्ञापन


















दस साल की ये गोरिल्ला लगभग तीस मिनट तक ब्लू टीशर्ट को पहनने के लिए अपनी तरफ से जीतोड़ मेहनत करती रही। एलिस की मजेदार हरकतों को देखकर पूरे जू के पर्यटकक उसके बाड़े के आस पास आ गए थे लेकिन एलिस टीशर्ट पहनने में मस्त थी।
















डेली मेल के मुताबिक पहले एलिस ने टीशर्ट को उलट पलट कर देखा मानों कलर पसंद कर रही हो। फिर एलिस ने उसे अपने सिर में पहन कर एख बांह डाली। बस यहीं पर पंगा हो गया। एलिस का सिर और एक बांह टीशर्ट में फिट आ गए लेकिन एलिस दूसरी बांह नहीं घुसा पाई। इसी जद्दोजहद में एलिस का सिर भी टीशर्ट में फंस गया।
विज्ञापन

















एलिस टीशर्ट में कभी अपनी बांह घुसाती तो कभी टांग। इस दौरान टीशर्ट काफी जगह से फट गई लेकिन तब तक वो एलिस पर फिट हो चुकी थी। उसके चेहरे की खुशी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि वो कितनी खुश है। मियामी के फोटोग्राफर टेवेनो ने बताया कि एलिस तब तक टीशर्ट के साथ कुश्ती लड़ती रही जब तब उसकी मां उससे टीशर्ट छीनकर नहीं ले गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें