फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में नर्सरी की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2013 12:20 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक तीन साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने बच्ची के साथ इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह घटना मुंबई के पॉश इलाके जुहू की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पीड़ित बच्ची स्कूल बस से अपने घर लौट रही थी। बस में उस दौरान स्कूल का कोई टीचर मौजूद नहीं था। उसी समय कंडक्टर ने बच्ची के साथ रेप किया। दो दिन बाद जब बच्ची की तबियत खराब हुई तो माता-पिता को अपनी बच्ची के साथ रेप किए जाने का पता चला।

माता-पिता ने इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न, बलात्कार और प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में बस के ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है। ड्राइवर ने कहा है कि उसे इस पूरी घटना के बारे में नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें