फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की दीवानगीः खाना..सिर्फ खाना और वजन बढ़ाना

Sat, 11 May 2013 10:45 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज हर महिला स्लिम और सैक्सी दिखना चाहती है। लेकिन हम यहां एक ऐसी महिला की बात कर रहे हैं जो मोटी होना चाहती है। इसके लिए वह जरूरत से ज्यादा आहार ले रही हैं।
विज्ञापन


वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 23 वर्षीय टैमी जंग मोटी होने के लिए रोजाना 5000 कैलोरी ग्रहण करने को बड़ी मात्रा में खाना खाती हैं।

इसमें वो अपने 28 वर्षीय बॉयफ्रेंड जोहान यूबरमेन की भी मदद लेती है।

















यूबरमेन टैमी के मुंह में पाइप की मदद से आइस क्रिम मिल्कशेक डालते हैं। जिससे की वे रोजाना 5000 कैलोरी ग्रहण कर सकें।

उनकी डाइट ऐसी है कि उनका वजन हर 6 महीन में करीब 22 किलो तक बढ़ता है। अभी उनका वजन 105 किलाग्राम है। जबक टीन एज में टैमी का वजन सिर्फ 51 किलो था।

टैमी का कहना है कि मैं अपने दिन की शुरुआत एक हैवी नाश्ते के साथ शुरू करती हूं। फिर दोपहर में बर्गर और रात को पिज्जा या मैक्सिकन खाना खाती हूं। इसके साथ ही दिन में एक टब आइसक्रीम और शेक भी पीती हूं।




















बकौल टैमी का कहना है कि प्रशंसकों ने हालांकि उनको मोटापे के खतरों के बारे में आगाह किया। लेकिन उनका कहना है कि उनको अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने के बारे में कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन


टैमी के परिवार को भी पता नहीं है कि वह ऐसा क्यों कर रही है। टैमी का कहना है कि उनके परिवार को पता है कि वे वजन बढ़ा रही है, लेकिन उनको पता नहीं है कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं।

पासाडेना वेट लूज सेंटर के डॉक्टर क्लाउड मटर कहना है कि वह वजन बढ़ाकर अपने जीवन के लिए खतरा पैदा कर रही है। ऐसा करने से उनके जल्दी मरने की 100 फीसदी संभावना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें