फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बदसूरत मछली को है 'बीवी' की तलाश

Sat, 11 May 2013 10:31 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषों के लिए किसी महिला साथी की तलाश के बारे में आपने बहुत सुना होगा। लेकिन यहां बात हो रही है एक मछली की।
विज्ञापन


वेबसाइट 'मेट्रो डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्रिटेन के 'लंदन चिड़ियाघर' को एक बदसूरत नर मछली के लिए मादा मछली की तलाश है।

हालांकि इस समय चिड़ियाघर में इस प्रजाति की मछलियों का एक जोड़ा है। लेकिन ये दोनों ही नर हैं।

बर्लिन चिड़ियाघर में भी एक ऐसी ही मछली की पहचान की गई है लेकिन वह भी नर है और बहुत बदसूरत है।

















इस मछली के निवास स्थान मेडगास्कर में मंगराहरा नदी पर बांध बनाए जाने के कारण इसकी प्रजाति पर विलुप्त होने का संकट मंडरा रहा है।

लंदन चिड़ियाघर के एक्वेरियम क्यूरेटर ब्रायन जिम्मरमैन ने बीबीसी को बताया कि यह मछली समान्य नहीं है। यह बहुत ही कुरूप है।

ब्रायन ने अपील की है कि अगर किसी की नजर में सिल्वर रंग की नारंगी पूंछ वाली ऐसी मछली हो तो हमें तुरंत सूचना दें। जिससे समय रहते हुए इस प्रजाति के नर और मादा के बीच प्रजनन शुरू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें