फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हद, अपनी खुशी के लिए वहशी बन गए ये बाप-बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग अपने पालतू जानवरों को इतना प्यार करते हैं कि देखकर कभी-कभी हैरानी होती है।
विज्ञापन


लेकिन इसी दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जानवर पालने के नाम पर उन्हें रख तो लेते हैं लेकिन बंद कमरे में उनके साथ दरिंदगी की ऐसी हद पार कर देते हैं कि जानने वाले की रूह कांप जाए।

ये मामला भी कुछ ऐसा ही है। 42 साल का ली और 63 साल का उसका पिता रॉनल्ड जानवरों को अजीब ढंग से प्रताड़ित करने में यकीन रखते हैं। हैरानी की बात ये है कि ऐसा करने में दोनों को बहुत मजा आता है।
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देगें इनकी बर्बरता

कोई एक जानवर नहीं ब‌ल्कि इस बाप बेटे ने कई जानवरों के साथ क्रूरता दिखाई है। ऐसा करते वक्त वो हंसते हुए वीडियो बनाते थे।

ऐसी ही कई वीडियो में से एक में दोनों ने एक कुत्ते को लोमड़ी को नोंचते हुए रिकॉर्ड किया है। ऐसे ही दूसरे वीडियो में दोनों ने मुर्गी को हंसते हुए चाकू से हलाल किया है।

यही नहीं, एक वीडियो में दोनों ने कुत्तों को एक जबरदस्ती जंगली चूहे को खाते हुए रिकॉर्ड किया है। ऐसे फुटेज बनाते वक्त दोनों वहशी रूप से हंसते हैं।
विज्ञापन

इतनी सी सजा काफी नहीं

दोनों के बनाए गए इन फुटेज का जब खुलासा हुआ तो देखने वाले दंग रह गए।

कोर्ट ने दोनों को जानवरों पर क्रूरता दिखाने के लिए ली को महज 22 हफ्तों की और रॉलन्ड को 12 हफ्तों की सजा सुनाई है।

हांलाकि लोगों का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा चेहरा दिखाने वालों इतनी सी सजा काफी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें