फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र तीन सौ रुपए के लिए कर डाला भयानक गुनाह

Wed, 20 Mar 2013 09:14 AM IST
चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा दुश्मनी पैदा करता है लेकिन दुश्मनी इतनी कि जान पर बन आए तो क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ कलयुगी कारनामा एक बाप ने अपने बेटे के साथ मिलकर कर डाला। यहां मात्र तीन सौ रुपए के लिए बाप बेटे ने मिलकर एक वृद्ध की जान ले ली।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र की कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक पिता को लाठियों से पीटने के बाद तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

घटना सोमवार देर शाम की है। कोतवाली के लौढ़िया खुर्द निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उसने ट्यूबवेल से गांव के अमृत पटेल पुत्र रामसिंह के खेत में सिंचाई की थी। इसका तीन सौ रुपए बकाया था। कई बार तगादा करने के बाद भी ये लोग नहीं दे रहे थे। रविवार को भी उसने अमृत के घर जाकर पैसा मांगा।
विज्ञापन


अमृत ने उससे कहा कि वह उसका मोबाइल ले जाए और जब पैसा दे दिया जाए तो वापस कर दे। उसने बताया कि इसके बाद कल अमृत लाल पटेल और उसके दो पुत्र बबली और धर्मेंद्र उसके घर पहुंचे और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया।

बात बढ़ी और तीनों उसको पकड़कर ले गए और उसे जमकर पीटा। पीछे पीछे पहुंचे उसके पिता अनुसुइया उर्फ बुआली (70) को भी लाठियों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। कामता प्रसाद ने अमृत पटेल और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें