फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब न्यूज रीडर पढ़ने लगी शादी का प्रस्ताव

Wed, 20 Mar 2013 08:43 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना कीजिए टीवी के चैनल पर गंभीर न्यूज पढ़ रही रीडर एकाएक शादी का प्रपोजल पढ़ने लगे। आप तो चौकेंगे ही उस पर क्या बीतेगी। कुछ ऐसा ही मजेदार वाकया अमेरिका के टीवी चैनल पर ब्रेकिंग न्यूज पढ़ रही रीडर के साथ हो गया। रीडर के हाथ में उसके प्रेमी द्वारा लिखा गया मैरिज प्रपोजल आ गया और रौ में न्यूज रीडर ने उसे भी ब्रॉडकास्ट कर दिया।
विज्ञापन


न्यूज चैनल फॉक्स 54 में न्यूज रीडर जिलिअन पावलिका को उनके प्रोड्यूसर ने अचानक ब्रेकिंग न्यूज सेगमेंट के बारे में बताया और उन्हें बिना स्क्रिप्ट पढ़े ऑन एयर आना पड़ा। लेकिन जब उन्होंने अनजाने में पूरी स्क्रिप्ट पढ़ दी तो उनकी हैरानी और खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

दरअसल इस स्क्रिप्ट की जगह उनके पुरुष मित्र ने शादी का प्रस्ताव लिख दिया था, जिसे पावलिका जल्दबाजी में पढ़ती चली गईं। शादी का यह खूबसूरत इजहार पढ़कर उनकी आंखों में आंसू छलक आए। पूरी दुनिया ने यह प्रस्ताव सुना और तभी उनके मित्र विंस रेमोस ने घुटने के बल बैठकर उनसे शादी की इच्छा जाहिर कर दी।
विज्ञापन


पावलिका ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पिछले छह साल से दोस्ती के रिश्ते में रहने वाला यह जोड़ा अब शादी के बंधन में बंधने वाला है। उनका यह दिलचस्प वीडियो दुनिया भर में सुर्खियां बटोर चुका है। ट्वीटर पर उन्हें ढेरो शुभकामना संदेश मिल चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें