फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-राम नहीं, गालियों की माला जपता है ये तोता

Fri, 27 Sep 2013 09:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते, बिल्ली के अलावा लोगों को तोता पालने का शौक होता है लेकिन जरूरी नहीं कि हर तोता मधुर वाणी ही बोले।
विज्ञापन


अब इस तोते को ही ले लीजिए, जो अपने नए घर पहुंचते ही गालियां बकने लगा। डेली मेल की खबर के अनुसार, साराह फिस्क इस अफ्रीकी स्लेटी तोते बेसिल को लाए तो इसीलिए थे कि उनके घर में रौनक आ जाएगी लेकिन रौनक आने के बजाय उनका घर में गालियां गूंजनी शुरू हो गईं।

हालांकि इस जोड़े ने जिस शख्स से तोता खरीदा था उसने पहले ही बता दिया था कि इस तोते को कुछ गालियां आती हैं। लेकिन घर आते ही हैलो के जवाब में गाली सुनकर साराह भौचक्की रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये रही कि ये तोता बेहद दगाबाज निकला। सारह और उनके पति एडम जैसे ही उसका पिंजड़ा साफ कर रहे थे तोता मौका ताड़कर भाग गया।

जिसके बाद साराह ने एक गुमशुदगी रिपोर्ट लगाई, जिसके तीन दिन बाद बेसिल मिल गया। लेकिन साराह को बेसिल से काफी लगाव है। बेसिल को मैकडोनाल्ड की ट्यून निकालने भी आती है और वो काफी अच्छा डांस भी कर लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें