ब्रिटेन की रहने वाली 43 वर्षीय साराह बील्स को हमेशा से उसके सॉफ्ट कपड़े, रजाई और चादर चुभते थे।
ऐसा होने पर साराह को ये अंदाजा तो था कि उसकी स्किन बेहद संवेदनशील है।
साराह की मानें तो एक दिन उसने एक दिन अंजाने में अपनी स्किन खुजाई और देखा कि हाथों पर लंबी लाइनें उभर गईं। वो अचंभे में तो तब रह गई जब उसने देखा कि वो उभार बस एक घंटे के अंदर ही चले गए।
वो खुश है अपनी बीमारी से
अपने साथ घटी इस घटना के बारे में जब साराह ने इंटरनेट पर ढूंढा तो पाया कि उसे डरमेटोग्राफिया नाम की दुर्लभ बीमारी है जिसमें चमड़ी पर जरा भी दबाव पड़ने से उस पर उभार आ जाता है और इस वजह से कोई भी चीज उसे चुभन का अहसास दिलाती है।
हालांकि इस बीमारी के लिए साराह का इलाज चल रहा है लेकिन वो इसे लेकर बिल्कुल भी टेंशन नहीं लेती।
अब साराह अपना टाइम पास करने के लिए अक्सर ही अपने हाथों और पैरों में तरह तरह की डिजाइनें बनाती रहती है।
ये सभी डिजाइन की खास बात ये है कि वो बनाते ही साराह की चमड़ी पर उभर जाते हैं और कुछ देर बार फिर गायब हो जाते हैं।
फेसबुक पर तस्वीरें डालती हैं
साराह के लिए स्किन पर कुछ भी बनाना इतने मजे का काम है कि वो अक्सर ही हाथों और पैरों पर कई डिजाइनें बनाकर या फिर कुछ लिखकर फेसबुक पर डालती हैं।
कुछ ही देर बाद फिर ऐसी फोटोज डालती हैं जिनमें उनकी स्किन पर ये सब निशान नहीं बचते हैं।
बीमारी होने के बावजूद ऐसी जिंदगी साराह को पसंद है।