पेंटिंग करने के दौरान न तो उसकी नजर इधर-दधर जाती है और न ही ब्रश। पूरा ध्यान पेंटिंग पर रहता है। उसके बार रंगों की पहचान भी है और आकार का ज्ञान भी। डेली मेल की खबर के अनुसार, आपने बड़े-बड़े कलाकार उनकी पेंटिंग देखी होगी पर न तो ऐसा कलाकार देखा होगा और न ही ऐसी कलाकारी।
बब्बर शेर-शेरनी कर रहे थे सेक्स और तभी आ गए विलेन
क्योंकि ये पेंटिंग बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक हाथी है। जी हां, ये हाथी एक चित्रकार है।
हर साल बनाता है पेंटिंग
एक व्यवसायिक पत्रकार की ही तरह ये हाथी भी हर साल ढेरों पेंटिंग बनाता है और उनकी प्रदर्शनी भी लगाता है।
अपने बाड़े में फांसी पर लटका मिला 18 महीने का ये शेर
जिस तरह कोई पेंटर सालभर मेहनत करके पेंटिंग का संग्रह बनाता है और सीरीज तैयार होने पर उसकी प्रदर्शनी लगाता है, ये हाथी भी ठीक वैसा ही करता है।
लाखों में होती है नीलाम
अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस हाथी की बनाई तस्वीरों का खरीदार कौन होगा तो आपको बता दें कि इस हाथी की कई-कई तस्वीरें तो 700 पाउंड में नीलाम हुई हैं।
बैंकाक का ये हाथी पीटर नाम से जाना जाता है।
आठ साल पहले शुरू की थी पेंटिंग
पीटर ने पेंटिंग करने की शुरुआत आठ साल पहले की थी जब वो एशियन एलीफैंट आर्ट एंड कंजरवेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा बना था। पीटर नौ रंगों के साथ पेंटिंग करता है।
निकला था प्यार की तलाश में पर बीच रास्ते जम गया
पीटर के मालिक की मानें तो उसके अंदर रंगों और आकार की जबरदस्त समझ है। इसके अलावा ब्रश चलाने में उसका पूरा नियंत्रण है। पीटर ज्यादातर तस्वीरें हाथी के गोबर से तैयार कागज पर ही बनाता है। दिलचस्प बात ये है कि पीटर अपना पोट्रेट भी बना लेता है।
क्या होता है पैसों का?
पीटर की पेंटिंग से मिलने वाली धनराशि को हाथियों की देख-रेख , उनके खाने-पीने और रहने की सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।