फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव: आलिया के समर्थन में सलमान

Sun, 12 Jan 2014 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने सैफई महोत्सव में डांस करने वाली नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट का पक्ष लिया है। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने उनके सैफई महोत्सव में हिस्सा लेने के मामले में अफसोस जताया था।
विज्ञापन


इस पर सलमान खान ने महेश भट्ट से कहा है कि उन्हें आलिया की ओर से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

'आलिया के साथ स्टेज शेयर करने पर गर्व'

सलमान खान ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘भट्ट साहब माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। आपने आलिया की बेहतरीन परवरिश की है। मुझे उसके साथ स्टेज शेयर करने पर गर्व है। वह पूरी मेहनत और गरिमा से अपनी जीविका चला रही है।’

सलमान ने सैफई महोत्सव में हिस्सा लेने के अपने फैसले का यह कह कर बचाव किया है कि यह चैरिटी के लिए था। उनका संगठन पहले ही राज्य के एक अस्पताल को 25 लाख रुपए दान कर चुका है।

महेश भट्ट ने जताया था अफसोस

महेश भट्ट ने यह कह अफसोस जताया था कि राजनीतिक तौर पर सजग व्यक्ति होने के बावजूद उन्होंने आलिया को इस आयोजन में हिस्सा लेने से नहीं रोका।

आलिया की सौतेली बहन और पूजा भट्ट ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए कहा है कि यह इस युवा अभिनेत्री के लिए एक सबक है। भविष्य में कोई भी असाइनमेंट लेने से पहले उसे पूरी तरह सोच-विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

'रंगीले उत्सव' पर आलोचना

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित सैफई महोत्सव में माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और जरीन खान ने स्टेज पर प्रदर्शन किया था। लेकिन मीडिया में इस आयोजन की खूब आलोचना हो रही है।

अखिलेश सरकार पर मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की अनदेखी करते हुए महोत्सव में करोड़ों रुपए बहाने का आरोप लगाया जा रहा है।

माधुरी और सलमान को भी इस आयोजन में शरीक होने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें