पर्यावरण को बचाने की तमाम कोशिशों के बीच धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों को पता चला है कि धरती का वर्तमान तापमान जितना है, उतना पिछले 11,300 सालों के दौरान कभी नहीं रहा। यह तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
दुनियाभर के 73 शहरों के आंकड़ों का उपयोग करते हुए वैज्ञानिकों ने हिमयुग की समाप्ति से लेकर अब तक के धरती के तापमान की रूपरेखा फिर से तैयार की है और साथ ही खुलासा किया कि धरती पिछले 11,300 वर्ष के 70.80 फीसदी काल में जितनी गर्म थी आज उससे भी कहीं ज्यादा गर्म है।
इस अध्ययन के मुख्य लेखक ओरेगोन स्टेट यूनीवर्सिटी के कालेज ऑफ अर्थ, ओसन एवं एटमोसफेरिक साइंसेज के शान मारकोट ने कहा कि हम पहले से जानते थे कि वैश्विक पैमाने पर पृथ्वी पिछले 2000 सालों की तुलना में आज ज्यादा गर्म है। हमें यह भी मालूम चल गया है कि वह 11,300 साल के अधिकांश समय की तुलना में आज ज्यादा गर्म है।