फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं चलेंगे 'टेबल के नीचे' जैसे बोल

Sat, 09 Mar 2013 01:28 PM IST
मास्को/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार से आज हर देश परेशान है और वह अपने-अपने तरीके से इस पर रोक लगाने की कोशिश में जुटा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए रूसी सरकार ने भी एक अनोखा कदम उठाया है।
विज्ञापन


रूस के श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को कई दोहरे अर्थों वाले वाक्यांशों के उपयोग पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। इसमें ‘आप के धन्यवाद से मेरा कुछ लाभ नहीं होने वाला’, ‘हम क्या कर सकते हैं’, ‘इस समस्या का समाधान कठिन है पर असंभव नहीं’, ‘हम कुछ करते हैं’, और 'टेबल के नीचे' जैसे वाक्य शामिल हैं।

भ्रष्ट अधिकारी इनका इस्तेमाल अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने के लिए करते हैं। मंत्रालय ने अधिकारियों से कई खास विषयों मसलन लोगों के कम वेतन, रिश्तेदारों, बेरोजगारी, संपत्ति तथा किसी खास जगह पर घूमने जाने का जिक्र करने से भी परहेज का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें