डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन जब ये भगवान ही दुश्मन बन जाए तो बेचारा मरीज क्या करे। नशे में टुन्न डॉक्टर की करतूत ने एक मरीज की जान ही सांसत में डाल दी।
द प्रीवेलिंग इथोस के अनुसार, पोलैंड में एक आदमी गया तो था दांतों की रूट कैपिंग कराने, लेकिन वहां पहुंचकर उसके साथ उससे भी बुरा हो गया। दरअसल ये शख्स जिस डॉक्टर के पास गया था, उसने काफी शराब पी रखी थी।
शराब के नशे में उसे कुछ सूझा नहीं और कैप लगाने की जगह उसने अपने यहां आए मरीज का दांत ही उखाड़ फेंका। दरअसल उसने इस मरीज को सुन्न करने वाला इंजेक्शन दे रखा था जिसकी वजह से उसे पता ही नहीं चला कि उसके साथ क्या हो रहा है।
जब होश आया तो देखा कि उसके आगे का दांत नदारद हैं। जब उसने इधर-उघर तांक-झांक की तो पता चला कि उसके आगे का दांत कूड़ेदान में पड़ा हुआ है। 28 वर्षीय इस शख्स ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।