कुत्ते का वार बहुत जोरदार होता है। उसे काटने के बाद लोगों को तुरंत इजाज करवाना होता है और कई सावधानियां बरतनी होती हैं।
लेकिन फिर भी कुत्ते कई लोगों को काट ही लेते हैं। ऐसा ही हुआ इस लड़के के साथ। चार साल का नन्हा केविन विसेंट बाहर खेल रहा था।
तभी वहां पिटबुल प्रजाति का एक कुत्ता आ गया। कुत्ता भी चार साल का था। अकेले बच्चे को देखकर पिटबुल ने बच्चे को काटना शुरू कर दिया।
बिगाड़ दी हालत
जरूर उस वक्त बच्चे के पास कोई नहीं होगा तभी तो जब कुत्ते ने केविन पर वार किया तो केविन अपने आप को चाहते हुए भी बचा नहीं पाया।
कुत्ते ने केविन के जबड़े और आखों के आस-पास बुरी तरह से काट लिया। बच्चे की हालत कुत्ते के काटने की वजह से बहुत खराब हो गई थी।
जब कुछ देर बाद लोगों ने बच्चे को इस हालत में देखा तो वो सब समझ गए और उसे फौरन अस्पताल लेकर गए।
करनी पड़ेगी सर्जरी
डॉक्टर केविन की हालत देखते ही समझ गए कि उसे कुत्ते ने काटा है। डॉक्टरों का कहना था कि कुत्ते के काटने की वजह से बच्चे की आंखें बहुत खराब हो गई हैं और इन्हें ठीक करने के लिए कई सर्जरी करनी पड़ेगी।
बच्चे की गंभीर हालत का मामला कोर्ट जा पहुंचा। ऐरिजोना स्थित फीनिक्स के मेरिकोपा काउंटी शेरिफ जो आरपायो कोर्ट ने कुत्ते को बच्चे को मौत की हालत में पहुंचा देने के लिए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने कहा है कि कुत्ते को जेल में एक अलग से शेल्टर में जीवन भर रखा जाएगा।
लोग कुत्ते के पक्ष में
जब इस मामले का खुलाया मीडिया में हुआ तभी वहां के कई लोग इंटरनेट की मदद से कुत्ते को ऐसी सजा देने के विरोध में आवाज उठा रहे हैं।
वो कुत्ते को उम्रकैद देने के खिलाफ में हैं। एरिजोना के ऐनिमल राइट्स एक्टिविस्ट ने भी कुत्ते को बचाने के लिए ऑनलाइन मदद मांगी है।
उफ! एक्सीडेंट में ऐसी जगह जा घुसी टहनी कि कांप जाए किसी की रूह