दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सात साल की बच्ची के मुंह से 202 दांत निकाले गए हैं।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुड़गांव के एक होटल मालिक ने अपनी बच्ची को मुंह में दर्द और मसूड़ों में सूजन की शिकायत पर अस्पताल लाए थे। डॉक्टरों ने जब बच्ची का चेकअप किया तो पता चला कि उसके मुंह में बहुत सारे अनचाहे दांत निकल आए हैं।
इसके बाद डाक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची के मुंह से 202 अनावश्यक दातों को निकाला।
एम्स के ओरल और मैक्सिलाफेशियल सर्जन डॉ. अजॉय राय चौधरी ने बताया कि बच्ची के मुंह का जब एक्स रे किया गया तो पता चला कि वह कंपाउंड ओडोटोम से पीड़ित है। इस बीमारी में डेंटल टिश्यू अनियमित रूप से वृध्दि कर जाते हैं और इन्हें मुंह के अंदर की देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के मुंह पर कुछ आवश्यक दांत पाए जाते हैं लेकिन यह केस एक बेहद चौंकाने वाला है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि अभी बच्ची को करीब दो महीनों के लिए लिक्विड और सेमी सॉलिड फूड लेने हिदायत दी गई। दो महीने के बाद वह आसानी से सॉलिड फूड ले सकेगी।
गौरतलब यह भी है कि जिस दिन बच्ची की सर्जरी हुई उससे एक दिन पहले ही उसका जन्मदिन था जो डॉक्टरों के साथ मिलकर मनाया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि इस जन्मदिन का तोहफा यह सर्जरी ही थी जो काफी महत्वपूर्ण है।