फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम से दो बड़े नाम गायब, जोश की वापसी

Wed, 29 Oct 2014 03:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी सीरीज के लिए अपने दो दिग्गज फिरकी गेंदबाजों को टीम से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


अगले महीने खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नाथन ल्योन और झेवियर डोहर्टी को टीम में नहीं रखा है। जबकि जोश हैजलवुड (फोटो) को माटाडोर कप के लिए टीम में फिर से बुलाया गया है।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए घोषित 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
विज्ञापन


अनुभवी विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को इस सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में विकेटकीपिंग का जिम्मा मैथ्यू वाडे को सौंपा गया है।

पाकिस्‍तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में चोट के कारण कंगारू टीम से बाहर होने वाले कप्‍तान माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन और मिचेल मार्श को इस अगली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है।

ल्योन और डोहर्टी पा‌क‌िस्‍तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल थे लेकिन हैजलवुड और नाथन कल्टर-नील के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

हैजलवुड ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। उन्होंने सितंबर, 2013 में अपने अंतिम 2 वनडे मैच खेले थे। उनकी अब वापसी घरेलू क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है। हालांक‌ि इन दोनों गेंदबाजों को वनडे सीरीज से पहले 3 ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


टी-20 सीरीज 5 नवंबर से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज 14 नवंबर से खेली जाएगी।

घोषित ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीमः माइकल क्लार्क (कप्तान), जॉर्ज बैली, नाथन कल्टर-नील, ऐरोन फिंच, जोश हैजलवुड, मिचेल जॉनसन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्ड्सन, स्टीव ‌स्मिथ, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), ‌डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें