डायन, ये नाम जेहन में आते ही रोंगटे से खड़े हो जाते हैं। आपने फिल्मी डायन तो बहुत देखी होंगी लेकिन क्या कभी रियल लाइफ में ऐसी डायन देखी है? ये कोई फिल्मी डायन नहीं है बल्कि ये है रीयल लाइफ की डायन।
जी हां, ये डायन कोई और नहीं बल्कि अकसर कंट्रोवर्सीज में रहने वाली राखी सावंत है। अब आप सोच रहे होंगे कि राखी ने ये अवतार क्यों लिया।
दरअसल, लाइफ ओके चैनल के एंटरटेनमेंट रियलिटी शो में 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की' में राखी सावंत ने भी भागेदारी दी है। इस शो में राखी ने डायन का भयानक अवतार अपनाया है। राखी सावंत ने सभी प्रतियोगियों को डराने के लिए ये रूप अपनाया है।
अब सोचने वाली बात ये है कि इस शो के प्रतिभागी एक डायन को तो टॉलरेट कर सकते हैं लेकिन राखी सावंत को टॉलरेट करना इनके लिए कितना मुश्किल होगा ये तो देखने वाली बात है।