अपनी सेवा और अच्छे स्वभाव से मरीजों को भला चंगा करने वाली नर्स अगर शैतान बन जाए तो क्या करेंगे आप। पिछले दिनों फेसबुक पर ऐसी ही शैतान नर्स ने सनसनी फैला दी। इस नर्स ने किसी अस्पताल में मृत पड़े मरीज के साथ फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया है। इस फेसबुक पोस्ट ने इंटरने पर सनसनी फैला दी है और फोटो देखते ही स्विजरलैंड की पुलिस इस शैतान नर्स की खोज में लग गई है।
क्या लिखा फेसबुक वॉल पर
खुद को 'आत्मा चोर' कहने वाली इस नर्स का हौंसला तो देखिए, इसने अस्पताल में बिस्तर पर मृत पड़े बुजुर्ग के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई और उसे फेसबुक की वॉल पर पोस्ट कर दिया। इस फोटो में नर्स अपने फ्रैंड्स से पूछ रही है 'अंदाजा लगाओ ये जिंदा है या मुर्दा'। इस नर्स की घिनौनी करतूत यहीं तक नही है। इसने फेसबुक पर यातना देने वाले औजारों और सामान के साथ अजीबोगरीब फोटो पोस्ट कर रखे हैं जो इसकी क्रूर और घिनौनी मानसिकता को साफ दिखा रहे हैं।
क्रूरता से भरा है फेसबुक पेज
दूसरी फोटो में ये महिला चाबुक, हथकड़ी और चेन जैसे यातना देने वाले औजारों के साथ दिख रही है और अपने अंदरूनी वस्त्र दिखा रही है। इतना ही नहीं एक फोटोग्राफ में तो ये नर्स कसाई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड को चाटती दिख रही है।
नर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन ज्यूरिख पुलिस अथॉरिटी इस मेल के जरिए ही नर्स की खोज में जुट गई है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फेसबुक पर फोटो में दिख रहा मरीज कौन है और किस अस्पताल, रिटायरिंग होम या नर्सिंग होम का है।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि इस महिला का फेसबुक पेज इसी तरह घृणित फोटो और सामग्री से भरा है। यही नहीं इस महिला की फ्रैंडलिस्ट में करीब 2000 लोग हैं। फेसबुक के पेज पर इस महिला का नाम घोस्ट इन द डार्क सेंटानिया ब्लेड है। इस महिला ने मृत मरीज के चार फोटो फेसबुक पर पोस्ट किए हैं। मरीज एक बुर्जुग महिला है।
फेसबुक पर भी पड़ रही लताड़
आश्चर्य की बात ये है कि इन फोटोग्राफ्स की दूसरे यूजर भी भर्त्सना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है - 'समझ नहीं आता कि तुम ऐसा कैसे कर सकती हो, क्या तुम्हारे बॉस को ये पता है'।
दूसरा यूजर लिखता है -' इससे बुरी चीज अभी तक नहीं देखी, ये देखना दुखद है'। इस पर शैतान नर्स ने लिखा - 'मैं अपनी वॉल पर कुछ भी पोस्ट करूं ये मेरी मरजी है'।