फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! लड़की के कान में खिल गया फूल

Mon, 02 Dec 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने पत्थर को मोम बनते, रेगिस्तान से पानी का फव्वारा निकलने जैसी कई बाते सुनी होंगी। हालांकि, इन बातों के पीछे क्या रहस्य है और ऐसा क्यों कहा जाता है, ये तो हम नहीं बता सकते लेकिन एक ऐसा ही असंभव काम अब मुमकिन हो गया है।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, चीन में एक लड़की के कानों में फूल खिलने की खबर है। हालांकि, ये खबर काफी चौंकाने वाली है, लेकिन डॉक्टरों ने तक इसकी पुष्टि कर दी है।

डैन्डेलियोन्स (इसे हिंदी में सिंहपर्णी नाम से जाना जाता है। भारत के ग्रामीण इलाकों में इसी फूल को कुकरौंधा भी कहते हैं) के बारे में कहा जाता है कि ये कहीं भी खिल सकता है। और अब तो ये साबित भी हो गया है।
विज्ञापन


बीजिंग में एक डॉक्टर ने 16 महीने की लड़की के कान के छिद्र से इस फूल को निकाला है। रानरान नाम की ये बच्ची काफी समय की कान में कुछ अजीब होने की शिकायत कर रही थी।
विज्ञापन


जब औरतों ने अंडरगार्मेंट्स में छिपाए सांप, गिरगिट

जब बच्ची को डॉक्टर गु किंगलोंग के पास लाया गया, तो परेशानी का पता चला। बच्ची के कान में ये फूल पूरी तरह खिल चुका था।

हैरतअंगेज! आठ महीने के प्रेगनेंट दूल्हे ने रचाया ब्याह

परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करके फूल को निकाल दिया है। संभव है कि इस फूल का बीज बच्ची के कान में गिर गया होगा और विकसित फूल बन गया।

गजब लव स्टोरीः बतख के प्यार में शैतान कुत्ता बना आशिक

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। चीन में ही एक महिला के कान से छोटे कीटों का ढेर निकाला गया था।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें