कोई ऐसा भला कैसे कर सकता है लेकिन न्यूजर्सी में ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक कैदी ने पहले खुद को चाकू मारा और बाद में अपनी कटी-फटी त्वचा और आंत को पुलिस पर फेंकने लगा।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने देखा की 43 वर्षीय वायन कार्टर बैरक में खुद को चाकू से नुकसान पहुंचा रहा है।
दो पुलिस अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका। और उसने अपने पेट, पैर और हाथ पर चाकू मारना जारी रखा। दोनों अधिकारी उसे बार-बार मना करते रहे पर वो नहीं माना।
पुलिस ने उसे रोकने की हर कोशिश कर डाली लेकिन वो नहीं रुका और अपने कटी त्वचा और आंत को नोंच-नोंचकर पुलिस पर फेंकता रहा।
उसके बाद स्पेशल टीम को बुलाकर उसे किसी तरह काबू किया गया। बहुत ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी हालत काफी नाजुक हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया।
वायन ड्रग्स का लती है और उसे ड्रग्स की लत के ही कारण गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस मामले के तहत उस पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।