फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून मनाते वक्त गिरी बिजली, सब खत्म

Sun, 01 Sep 2013 07:35 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जब ये जोड़ा हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा होगा, तो उसे इस बात का जरा अहसास नहीं था कि ये उनकी अंतिम यात्रा साबित होगी।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, 10 जुलाई को शादी करने के बाद ये जोड़ा फ्लोरिडा में हनीमून मनाने गया था। जहां उन पर बिजली गिर पड़ी और वहीं दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अराम कवेवोंग और रतचाया तंत्रानोन गए तो थे प्यार के पल पाने, लेकिन वहां जाकर उन्हें मिली मौत। कवेवोंग के एक रिश्तेदार ने इस बात की पुष्टि की है। ये जोड़ा थाईलैंड का रहने वाला था।
विज्ञापन


कवेवोंग की चचेरी बहन ने बताया कि वे वेस्ट कोस्ट घूमने गए हुए थे और वहीं उनके साथ ये हादसा हो गया।

अधिकारियों का कहना है कि लड़के और लड़की दोनों की ही उम्र 20 साल थी, जबकि कवेवोंग की बहन का कहना है कि उनकी उम्र क्रमश: 30 साल और 26 साल थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें