गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लड़के फूल देते हैं, महंगे गिफ्ट देते हैं या फिर कहीं घुमाने ले जाते हैं। लेकिन यहां तो एक ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की को इंप्रेस करने के लिए खुद को ही गोली मार ली।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, यूनान के कातो अंबेलिया पुलिस ने बताया कि लड़के ने खुद ही ये बात स्वीकार की है।
लोमड़ी को समझ बैठा गर्लफ्रेंड और फिर करने लगा...
बिना लाइसेंस वाली ये बंदूक लड़के के पिता की है। लेकिन अच्छी बात ये रही कि लड़के ने अपने पैर में ही गोली मारी। उसने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि ऐसा करने से वो हीरो बन जाएगा।
गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाया तो जाना पड़ सकता है जेल
डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करके गोली निकाल ली है, जबकि लड़के के पिता को बिना लाइसेंस की बंदूक रखने का दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।