आप इसे इनकी किस्मत कहें या फिर कुछ और, लेकिन जिंदगी के 65 साल साथ में बिताने वाले टर्नर दंपत्ति को मौत भी नहीं जुदा कर सकी।
हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक फ्रैंक और ऐलिरनॉर टर्नर 65 सालों पहले शादी के बंधन में बने थे। हैरान करने वाली बात ये है कि सालों बाद फैंक की मौत के महज नौ घंटे बाद ही ऐलिनॉर ने भी दम तोड़ दिया।
फैंक और ऐलिनॉर की बेटी का कहना है कि फैंक की मौत के बाद ऐलिनॉर एकदम से गुमसुम हो गई थी। उन्हें डिनर कराने ले जाते वक्त व्हीलचेयर पर ही ऐलिनॉर भी चल बसी।
हैरतअंगेज! एक जिस्म दो सिर, भारत का है ये मामला
माता और पिता दोनों के चले जाने से टर्नर परिवार के लिए सदमे में था।