अक्सर एक जैसी दिखने वाली चीजों में हम कन्फ्यूज हो जाते हैं और उसे गलत समझ बैठते हैं। लेकिन क्या कभी किसी असमंजस में पड़कर कुत्ते को भालू समझा जा सकता है?
हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक मामला टोरेंटो का है। यहां मोहम्मद नेम नाम के शख्स ने 911 कॉल लगाकर पुलिस को मदद के लिए बुला लिया।
उसने फोन पर पुलिस को बताया कि सुबह होने पर जब वो अपनी गाड़ी के पास गया तो उसने देखा कि उसकी गाड़ी से बस कुछ ही दूर एक जंगली भालू खड़ा है।
नेम भालू को देखकर बहुत परेशान हो गया और घबराहट में आकर उसने पुलिस को बुला लिया। लेकिन मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस ने देखा कि वो जानवर कोई जंगली भालू नहीं बल्कि एक कुत्ता था।
अगर आप सोच रहे हैं कि ये तोता है तो एक बार खबर पढ़ लें
पुलिस के आने पर जब नेम के ससुर भी घर के बाहर निकल आए। घटना के बारे में जानकर वो हैरान रह गए और बाद में बताया कि इस कुत्ते को उन्होंने खास नेम को तोहफा देने के लिए ही मंगवाया था।
225 किलो का सूअर मारा, अब खाएगा साल भर