फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरा खुला, सिर पर पांव रखकर दौड़ पड़े लोग

Thu, 07 Mar 2013 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि गलती कोई करता है और भुगतता कोई और है। कुछ ऐसा ही चीन के एक चिड़ियाघर में हुआ। यहां चिड़ियाघर के कर्मचारी की लापरवाही से शेरों के बाड़े का ताला खुला रह गया।
विज्ञापन


दक्षिणी पश्चिमी चीन के चोंगक्विंग प्रांत में चिड़ियाघर के सबसे खतरनाक जानवर यानी शेर और शेरनी पिंजरे से भाग निकले और पूरे चिड़ियाघर में तांडव मचा दिया। हुआ कुछ यूं कि खाना देने के बाद चिड़ियाघर का कर्मचारी जल्दबाजी में पिंजरे में ताला लगाना भूल गया।

शेर और शेरनी तो मानों इसी का इंतजार कर रहे थे। दोनों खतरनाक जानवर बाहर भाग निकले और चिड़ियाघर में खुलेआम घूमने लगे। चिड़ियाघर में खुले में घूम रहे शेर और शेरनी को  देखकर दर्शकों में अफरातफरी मच गई और दर्शक यहां से वहां भागने लगे।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में अफरातफरी का माहौल देखकर और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर चिड़ियाघर प्रशासन ने दंगा पुलिस को बुला लिया। सभी दर्शकों को चिड़ियाघर से बाहर निकाल कर शेर और शेरनी की तलाश की गई। शेरनी तो जल्द ही मिल गई और स्प्रिंटर गन के जरिए उसे बेहोश करके वापस पिंजरे में भेजा गया। जबकि शेर को एक घंटे की मेहनत के बाद खोजा जा सका।

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इसमें शेर की कोई गलती नहीं है। पिंजरा खुला देखकर कोई भी जानवर बाहर जाने का मौका नहीं छोड़ेगा। लेकिन चिड़ियाघर के कर्मचारी को अपनी गलती स्वीकार करनी होगी जिसके चलते दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें