फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में पड़ा था, लाखों डॉलर में बिका

Sat, 25 May 2013 01:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर ऐसा होता है कि हम बिना देखे-सुने कूड़ा फेंक देते हैं लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आप कूड़ा फेंकने से पहले दस बार देखेंगे।
विज्ञापन


पिछले दिनों एक नीलामी हुई जिसमें कचरे में पड़ा एक फूलदान लाखों में खरीदा गया। ताज्जुब की बात ये है कि फूलदान टूटा हुआ था इसके बावजूद लोगों ने इसे खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखाई।

80 साल के एक आदमी को कुछ साल पहले उसके किसी रिश्तेदार ने ये गुलदान तोहफे में दिया था। इन बुजर्गवार को लगा कि गुलदस्ता पुराना है और टूट भी चुका हे तो उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही से लपेटकर नीलामी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हालांकि गुलदस्ते का ऊपरी भाग टूटा हुआ था लेकिन इसकी नक्काशी और बनाने की शैली काफी पुरानी थी। अंतिम बार साल 1960 में इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

डेली मेल की खबर के मुताबिक नीलामी कराने वालों ने सोचा कि ये चीन की ऐतिहासिक कला का नमूना है। इस आधार पर गुलदस्ते की नीलामी 1 लाख 68 हजार से शुरू की गई। हालांकि गुलदस्ते के मालिक को इतने की भी उम्मीद नहीं थी।

गुलदस्ता ऊपर से टूटा हुआ और काफी पुराना था फिर भी लोगों ने इस हाथों-हाथ लिया और इसके लिए अंतिम बोली 16 लाख 39 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इस कीमत से गुलदस्ते के असल मालिक काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें तो उम्मीद भी नहीं थी लोग इसे खरीदेगें भी। यह रकम उनके लिए काफी मायने रखती है।
विज्ञापन


नीलामी करवाने वाले एक अधिकारीने बताया कि यह वाकई ताज्जुब करने वाली बात थी। जब हमने बॉक्स देखा तो यह किसी कूड़े जैसा ही दिख रहा था लेकिन जब इसे खोला गया तो इसके अंदर से चांद के आकार का सुंदर सा गुलदान निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें