फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकीन कीजिए ये लड़की कभी लड़का थी, पढ़िए इसकी लवस्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले एक खबर आई थी जिसमें अर्जेंटीना के ट्रांसजेंडर जोड़े के मां-बाप बनने की खबर आई थी।
विज्ञापन


यहां एक संभालनी मुश्किल है, इनकी हैं 39 बीवियां

दोनों के घर एक फूल सी बच्ची का जन्म हुआ है। एलेक्सिस और करेन ने कानूनी तौर पर अपना लिंग बदल लिया है। यानि जिसका जन्म बतौर लड़की हुआ था वो अब लड़का है और लड़के के तौर पर पैदा होने वाले करेन अब कानूनी तौर पर महिला है। लेकिन एलेक्स और करेन ऐसा अकेला जोड़ा नहीं है।
Trending Videos

एरिन एंड्रूज और कैटी हिल

दोनों को इस स्विम सूट में देखकर कोई शायद ही ये अंदाजा लगा सके कि ये ए‌क सामान्य जोड़ा नहीं है।

ये यकीन करना मुश्किल है कि अब से महज दो साल पहले तक एरिन एक लड़की था। जिसका नाम इमेराल्ड ‌था जबकि कैटी, ल्यूक नाम का एक लड़का थी।

'शैतानी संस्कार' के लिए हुआ जानवरों का रेप, हत्या

ओक्लाहोमा के इस जोड़े ने सर्जरी कराकर अपना लिंग बदल लिया और अब वो उस शरीर के मालिक हैं, जो वो हमेशा से होना चाहते थे।

जैमी ईगल और लू‌इस डेविस

जैमी और लूईस किसी भी नए जोड़े की तरह नजर आते हैं। लेकिन इनकी प्रेम कहानी थोड़ी अलग है। दोनों अपना लिंग बदलने की प्रक्रिया में हैं।

20 वर्षीय जैमी का जन्म बतौर लड़का हुआ था लेकिन उन्हें लड़कियों की तरह रहना बहुत पसंद था। जबकि उनके मंगेतर का जन्म लड़की के रूप में हुआ था, जिसे लड़कों की तरह रहना अच्छा लगता था।

रोमांच के लिए पेड़ पर कर रहे थे सेक्स, पड़े लेने के देने

वो 9 महीने से साथ हैं लेकिन अभी तक दोनों ने शादी नहीं की ह‌ि। उनका कहना है कि वो जब तक पूरी तरह से अपना लिंग नहीं बदल लेते, वो शादी नहीं करेंगे। वेल्स का ये जोड़ा खुद को किसी भी सामान्य जोड़े की ही तरह देखता है।

फेलिक्स लॉस और हेलेन मोर्फिट

ये ब्रिटेन के सबसे अनोखे जोड़ों में से एक है। हेलेन और फेलिक्‍स देश का ऐसा पहला जोड़ा है, जिसमें दोनों ने ही अपना लिंग बदलवाया है। दोनों 6 साल से एक दूसरे के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
विज्ञापन

चेन और जियांग लिंग

करीब एक साल पहले दोनों ने एक सामान्य शादी की थी। लेकिन अब ये दोनों अपना लिंग बदलवाना चाहते हैं। दोनों का कहना है कि वो एक-दूसरे की जिंदगी जीना चाहते हैं।

यकीन कीजिए, ये तस्वीरें वाकई दुर्लभ हैं

दोनों का कहना है कि उन्हें एक-दूसरे का काम बेहद पसंद है और लिंग बदलकर वो इसका मजा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें