फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार हट ही गया पीठ का बोझ, पढ़ें ये दर्दभरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए अगर आपकी पीठ पर 24 घंटे 13 किलो का वजन लाद दिया जाए तो? जिसे आप न तो उतार सकते हों और न ही कम कर सकते हों, तो?
विज्ञापन


अगर आप सोच रहे हैं कि ये तोता है तो एक बार खबर पढ़ लें

आप कहेंगे कि ऐसी किसी भी परिस्थिति में जीवन सामान्य नहीं रह जाएगा लेकिन एक ऐसा ही शख्स था जो इस तरह जीने के लिए मजबूर था। पर अच्छी बात ये है कि अब ये शख्स इस बोझ से आजाद है और एक सामान्य जिंदगी जी सकता है।

चीन की है ये कहानी

ये दुखभरी कहानी चीन के 27 वर्षीय युवक की है, जिसकी पीठ पर 13 किलो के ट्यूमर ने जगह बना ली थी। ट्यूमर गले से लगते हुअए उसकी पूरी पीठ पर फैला हुआ था।

225 किलो का सूअर मारा, अब खाएगा साल भर

येंग झिआओ को ये ट्यूमर उस समय से था जब वो किशोर थे लेकिन वो दिन-प्रतिदिन बढ्ता ही गया और जब उसे हटाया गया तो उसका वजन करीब 13 किलोग्राम था।

मुश्किल थी ये सर्जरी

झिआओ को डॉक्टरों ने पहले ही चेतावनी दे दी थी ‌कि उनकी सर्जरी काफी मुश्किल है और इसमें काफी जोखिम भी है। लेकिन अच्छी बात ये रही कि बीते दिनों डॉक्टरों ने इसकी सफल सर्जरी को अंजाम दिया।

आशंका इस बात की भी है कि ये ट्यूमर दोबारा से विकसित हो सकता है। डॉक्टरों को ये सर्जरी करने में कुल नौ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

काफी खून भी बहा

सर्जरी की मुश्किल का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि उस दौरान इतना अधिक खून बहा कि झिआओ को 40 पिंट खून चढ़ाना पड़ा।

हैरतअंगेज! एक जिस्म दो सिर, भारत का है ये मामला

सर्जरी करने वाले डॉक्टर का कहना है कि सर्जरी इसलिए ज्यादा जोखिम भरी थी क्योंकि ट्यूमर स्पाइन से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें