फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर के बच्चे के पेट में था सुई का गोदाम

Tue, 22 Oct 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मछली का एक कांटा भी मुंह में चला जाए तो जान पर आ बनती है लेकिन केरल में डॉक्टरों ने एक बच्चे के पेट से 22 सुइयां निकालकर सबको हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन


खूबसूरत बला: देखें, दुनिया के 12 जानलेवा पौधे

डॉक्टरों की एक टीम ने केरल के कोल्लम में ऑपरेशन करके एक साल के बच्चे के पेट से 22 सुइयां निकाली है।

'भूतों' को कैद करने वाली 17 तस्वीरें

ऑपरेशन करने वाली टीम के मुख्य डॉक्टर ने बताया कि बच्चे ने संभवत: घर में रखी सुइयों को खाने की चीज समझकर निगल लिया होगा। अच्छी बात ये रही कि सुइयां बिना गले और आंतों को नुकसान पहुंचाए पेट में पहुंच गई।

सुहागरात में दुल्हन बिस्तर पर, हो गया खेल!

अस्पताल के कुछ लोगों के अनुसार, बच्चे के मां-बाप को तो पता भी नहीं था कि उनके बच्चे ने क्या खा लिया है। वो तो उसे पेट में दर्द और उल्टियां होने की वजह से अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब डॉक्टरों ने बच्चे के पेट का एक्स-रे किया तो उन्हें पता चला कि उसके पेट में 22 सुइयां हैं।

अंगूठी खोजने के चक्कर में कहां फंसा लिया हाथ

दो घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर बच्चे के पेट से सुई निकालने में सफल रहे। बच्चे के पेट में से 21 सूइयों को ऑपरेशन के जरिए निकाला गया, जबकि एक बची हुई सूई बच्चे के मलत्याग के दौरान निकल गई। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत पहले से कहीं बेहतर है।

'जरा इधर भी' की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें