जेलों में जांच के दौरान कैदी अक्सर अपने पास अवैध रूप से लाए गए सामान छिपाने की हरसंभव कोशिश करते हैं, ताकि जेल प्रशासन की नजर उस पर न पड़े और वह उन्हें अपने साथ अंदर ले जा सकें।
क्रेजी न्यूज के अनुसार, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की वेलीकाडा जेल में भी प्रशासन ने कैदियों के बैरक की जांच की।
इस दौरान 58 वर्षीय कैदी ने अपना मोबाइल फोन गुदा (मलाशय) में छिपा लिया।
लेकिन उसकी किस्मत खराब रही। जांच के दौरान ही फोन बज उठा और पोल खुल गई। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके गुदा से मोबाइल फोन बाहर निकाला।
दो दिनों के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। वह एक अपराध में 10 साल की सजा काट रहा है।