वैज्ञानिकों ने ऐसी दवा तैयार की है जो कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकने के लिए उन्हें सुषुप्तावस्था में डाल सकती है। एफ्लीबरसेप्ट नामक यह दवा कैंसर कोशिकाओं की आणविक बटन दबाकर उन्हें सुषुप्तावस्था में पहुंचा देती है जिससे ये फैल नहीं सकती हैं। ब्रिटेन में पहले ही इसके सकारात्मक परिणाम नजर आए हैं।
जिन मरीजों पर इसका परीक्षण किया गया, उनकी जीवन अवधि बढ़ गई। चौदह सौ से अधिक मरीजों पर परीक्षण किया गया जिनमें कुछ ऐसे भी मरीज थे जिन्हें आंत कैंसर था और जिन्हें कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा था। ऐसे मरीजों का जीवन काल दो साल बढ़ गया।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह दवा भावी अध्ययन के लिए विभिन्न कैंसरों के लिए उपयोग की जा सकती है। क्लिनिकल ओकोंलोजी पत्रिका में कहा गया है कि आंत कैंसर के इलाज में परंपरागत दवाओं की तुलना में इस दवा का ज्यादा असर है।