फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायके से भर देगी '24 कैरेट' सोने की चाय

Sun, 02 Jun 2013 08:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप चाय पीने के शौकीन हैं...? और क्या आपको तरह-तरह की चाय पीने का चस्का है...? अगर हो तो ये खबर आपके मुंह का स्वाद बना सकती है।
विज्ञापन


ताज ग्रुप ऑफ होटल्स की एक इकाई 51 बकिंघम गेट और लक्जर शैंपेन ने मिलकर 24 कैरेट गोल्ड आफ्टरनून चाय तैयार की है। आम चाय से अलग इस चाय में वाकई सोना मिला हुआ है। इस चाय में 24 कैरेट खाने वाले सोने का बुरादा मिला हुआ है।

हालांकि अभी तक ये चाय भारत में पेश नहीं की गई है। लेकिन लंदन में पेश की जा चुकी ये चाय दोपहर बाद चाय पीने के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 24 कैरेट गोल्ड आफ्टरनून टी में गोल्ड लीफ जेली, व्हाइट चॉकलेट डिलाइट विद गोल्ड लीफ और स्ट्राबेरी टार्ट विद गोल्ड फ्लेक जैसे स्वाद में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस चाय की चुस्की आपको महंगी जरूर लग सकती है। इस एक कप प्याली की कीमत करीब 99 पौंड करीब 8500 रुपये है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इसके लिए सिर्फ पैसे खर्च करने से ही काम चल जाएगा तो आप गलत हैं, इसके लिए आपको करीब 24 घंटे पहले बुकिंग करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें