फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी कैमरे के आगे इतना ही शर्माते हैं?

Fri, 22 Mar 2013 11:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरे के आगे कई लोग शर्माते हैं। लेकिन क्या आपने जानवरों को कैमरे से शर्माते देखा है। ऐसे ही एक नौजवान भालू को कैमरे के सामने पोज देते हुए इतनी शर्म आ गई कि उसने अपना मुंह ही छिपा लिया।
विज्ञापन


रूस के सुदूर पूर्वी प्रांत कामचाटका में एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को भालू का फोटो लेते समय ऐसी ही विचित्रता का सामना करना पड़ा जब कैमरे के सामने आते ही भालू ने मुंह छिपा लिया।

डेली मेल के मुताबिक 32 साल के फोटोग्राफर यूरी सोरोकिन उस समय भालुओं की रोजमर्रा की जिंदगी और उनकी हरकतों को कैमरे में कैद कर रहे थे कि एक भालू ने उनका ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन


यूरी ने बताया कि जंगल में नदी से लाल सोलोमल (मछली ) पकड़ कर बड़ी ही तन्यमता से खा रहा था। ठीक उसी समय उन्होंने कैमरे से फोटो खींचने शुरू कर दिए।

यूरी के नजदीक जाते ही भालू नदी के किनारे पर आ गया। बकौल यूरी उन्हें अपनी जान का डर लग रहा था लेकिन भालू के नजदीक के फोटो उन्हें लुभा रहे थे।

उस वक्त मुश्किल से दो मीटर की दूरी बची होगी जब भालू ने शर्माना शुरू कर दिया। फ्लैश चमकते ही उसने अपनी आंखें बंद कर ली और चेहरे को एक हाथ से ढक लिया। यूरी के अनुसार भालू शायद कैमरे से मुंह छिपाना चाह रहा था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें