फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतंगेज! गले पड़ी मौत, फिर भी जिंदा बच गया ये शख्स

Fri, 18 Oct 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा कोई भी वाकया हो जाए तो मुंह से सबसे पहले यही निकलता है कि जाको राखे सांइया मार सके न कोई।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के अनुसार, किसी के गले में मछली का कांटा भी चुभ जाए तो जान पर बन आती है लेकिन इस शख्स के गले में तो लोहे की सात सरिया धंस गई, फिर भी ये जिंदा है।

तस्वीरों में देखें दुनियाभर के 11 हैरत में डालने वाले पेड़

सुनने में ही कितना डरावना लगता है लेकिन चीन के इस बिल्डर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल हुआ कुछ यूं कि ये शख्स भवन निर्माण करा रहा था और उसी के सामने ये मशीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोंग चाओ इस मशीन पर काम कर रहे थे तभी दुर्घटनावश लोहे की सात सरिया मशीन से निकलकर उनके गले में धंस गई।

ये हैं दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे

40 वर्षीय चाओ कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ये रॉड उनके गले को भेदते हुए अंदर जा चुकी थी। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके गले से रॉड निकालने में डॉक्टरों को छह घंटे का समय लगा।

ये लोग क्यों बन गए हैं बगुला?

हालांकि डॉक्टरों को खुद भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इतनी गंभीर चोट लगने पर कोई कैसे जिंदा बच सकता है।

वैसे डॉक्टरों का कहना है कि इस वजह से वो लकवा पीड़ित भी हो सकते हैं। पर फिलहाल चाओ की हालत बिल्कुल ठीक है।

'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें