फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! मरकर भी दिया बच्चे को जन्म

Sat, 16 Nov 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शायद इसे ही कुदरत का चमत्कार कहते हैं। एक ओर जहां डॉक्टरों ने उसे दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया था वहीं डॉक्टरों के तमाम दावों के बावजूद इस महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


हंगरी में 31 वर्षीय महिला को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद ही उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

अद्भुत तस्वीरें: तुझे सब है पता, मेरी मां...

चौंकाने वाली बात ये थी कि जिस समय महिला को अस्पताल लाया गया वो 15 हफ्ते की गर्भवती थी। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो पाया कि बच्चे पर मां की बीमारी का असर नहीं है और वो हरकत कर रहा है।

क्या पहले कभी देखा है सफेद कौआ? देखें 25 सफेद जानवरों की खूबसूरती

टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, एक ओर जहां मां दिमागी रूप से मर चुकी थी वहीं बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। मां तो लगभग मृत थी ही लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन


डेब्रेसन अस्पताल में से महिला करीब तीन महीने तक लाइफ सपोर्ट पर रही और 27वें हफ्ते में उसकी डिलीवरी कराई गई।

13 ऐसी इमारतें जिन्हें देखकर बड़ी हो जाएंगी आंखें

बाद में उसे लाइफ सपोर्ट से हटा दिया गया। हालांकि, बच्चा प्री-मैच्योर जरूर है लेकिन अच्छी हालत में है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जबकि ऐसी डिलीवरी कराई गई है। इससे पहले दो ऐसे मामले और आ चुके हैं।
विज्ञापन


परिवार वालों की इजाजत से इस महिला के कई अंगों को जरुरतमंदों को दान कर दिया गया है।

7 तस्वीरों के जरिए देखिए एक मां का संघर्ष

डॉक्टरों का कहना है अमूमन किसी शख्स को पांच से छह दिन तक ही लाइफ सपोर्ट पर रखा जा सकता है लेकिन ये केस वाकई हैरत में डालने वाला रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें