जैकी बेक खूबसूरत हैं, उन्हें हंसना-हंसाना बेहद पसंद है और वह काफी चुलबुली हैं। लेकिन इसके बावजूद 19 साल की यह नौजवान लड़की दुनिया की तमाम किशोरियों से पूरी तरह जुदा है।
क्या पहले कभी देखा है सफेद कौआ? देखें 25 सफेद जानवरों की खूबसूरती
जैकी बेक की वैजाइना नहीं है और यह कड़वी हकीकत उन्हें पैदा होने 17 साल बाद पता चली है। यह एक ऐसी दुर्लभ बीमारी हैं, जिसमें रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर असर होता है। इसका मतलब यह हुआ कि जैकी का न तो गर्भाशय और न ही वैजाइना।
13 ऐसी इमारतें जिन्हें देखकर बड़ी हो जाएंगी आंखें
डेली मेल की खबर के अनुसार, इस बीमारी का पता तब चला जब वह कमर दर्द की शिकायत को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची और वहां बातचीत में उन्होंने कहा कि अब तक उनके पीरियड्स शुरू नहीं हुए।
वैजाइना की जगह सिर्फ डिंपल?
टेस्ट में खुलासा हुआ कि जहां उनका वैजाइना होना चाहिए, वहां सिर्फ डिंपल जैसी एक चीज है। इसका मतलब यह कि वह सेक्स नहीं कर सकती और न ही वह किसी बच्चे को जन्म दे सकती है।
इंग्लैंड में रहने वाली मिस बेक ने स्वीकार किया कि जब पहली बार उन्हें इस बारे में पता चला, तो वह पागल जैसा महसूस कर रही थीं।
ऐसे लोग जिन्होंने इंसानों को छोड़कर, की जानवरों से शादी
उन्होंने कहा, "मैंने कभी खुद को दूसरी महिलाओं से अलग नहीं समझा और यह खबर मुझे हिलाने वाली थी, मैं जो सुन रही थी, उस पर यकीन ही नहीं कर पा रही थी।"
सेक्स के लिए कराना होगा ऑपरेशन
जैकी ने कहा, "मुझे निश्चय था कि डॉक्टर से गलती हुई है, लेकिन जब उन्होंने बताया कि मुझे पीरियड्स क्यों नहीं हो रहे, तो सब कुछ समझ आने लगा।"
जैकी ने कहा, "तब उन्होंने मुझे बताया कि मैं कभी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती और सेक्स करने के लिए मुझे पहले ऑपरेशन करना होगा।"
सेक्स की कोशिश करती, तो बीमारी का पता चल जाता
जैकी जब डॉक्टर के यहां से निकली, तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्हें समझ आ रहा था कि उन्हें शायद कभी न पता चल सके कि बच्चे को जन्म देने के क्या मायने हैं, पीरियड्स कैसे होते हैं और ऐसी ही तमाम चीजें। वह गुस्सा थीं और उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वह असल में महिला ही नहीं हैं।
जैकी ने कभी किसी के साथ सेक्स करने की कोशिश नहीं की, इसलिए उन्हें इस दिक्कत का पहले पता ही नहीं चला। अगर वह इसकी कोशिश करतीं, तो उन्हें पता चल जाता कि वह सेक्स कर ही नहीं सकती।