एक ओर जहां नॉर्वे जैसे कुछ देशों में मां-बाप अपने बच्चों को मारने तक का अधिकार नहीं रखते वहीं चीन में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
माना कि मां-बाप अपने बच्चे को उसकी भलाई के लिए ही मारते या फिर डांटते हैं, लेकिन इस कसाई बाप की कारस्तानी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
दो मुंह के साथ पैदा हुआ सूअर, पर समस्या है कुछ और...
डेली मेल की खबर के अनुसार, चीन में एक पिता ने अपने बच्चे को ऐसी सजा दी, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। बाप को गुस्सा इस बात पर आया कि उसके बच्चे ने एक दिन स्कूल बंक मार दिया था।
18 ऐसी दुर्लभ तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होंगी
इस बाप ने अपने बच्चे के सारे कपड़े उतारकर उसे पांच डिग्री तापमान में पेड़ से बांध दिया। इतना ही नहीं बच्चे के साथ मारपीट भी की।
जिस समय ये कसाई बाप अपने बच्चे को मार रहा था, वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। बावजूद बच्चे को बचाने के लोग तालियां बजा रहे थे।
कहानी एक अभागी मां की, 40 साल से कैद है जिसका बेटा
दरअसल हुआ कुछ यूं कि स्कूल बंक करने के बाद शाम को बच्चे को घर लौटने में काफी देर हुई। इसके बाद उसके पिता ने उसे खोजना शुरू किया।
काफी खोजबीन के बाद वो उन्हें एक दुकान पर मिला। उस सुबह पिता ने ही इस बच्चे को 10 पाउंड के करीब राशि दी थी। संभव है कि इसी वजह से वो स्कूल न जाकर बाजार पहुंच गया हो।
एक ओर जहां इसे मानवीय दृष्टि से क्रूरत माना जा सकता है, वहीं इस पिता को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपने बच्चे को सही रास्ते पर लाने के लिए ये सब कुछ किया।